हलद्वानी- कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देख DM ने कुमाऊ के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल को पूरी तरह से कोरोनावायरस हेतु स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन अस्पतालों में आने वाले अन्य मरीजों के लिए प्रशासन ने दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली है।
उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा लॉक डाउन, 14 अप्रैल से इन कार्यों में मिलेगी छूट.
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया की जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत हल्द्वानी शहर के 6 अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से अधिकृत किया गया है। अब इनका संचालन प्रशासन की देखरेख में होगा।

प्रशासन ने जिन अस्पतालों का अधिग्रहण किया है उनमें से बृजलाल हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, विवेकानंद हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल और सेंट्रल हॉस्पिटल हैं। प्रशासन के निर्देश पर सभी अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ सुचारू रूप से सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे और अस्पतालों द्वारा दी जाने वाली सभी चिकित्सकीय सुविधाएं और परीक्षण उपकरण सुचारू रूप से संचालित रखेंगे। यही नहीं अस्पताल भी दिन और रात में स्टाफ की पूरी तैनाती की जाएगी।
जिला अधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सालयों के मेडिकल स्टोर भी सुचारू रूप से संचालित किए जाएंगे और स्पष्ट रूप से इस बात के निर्देश दिए हैं कि उपचार प्रक्रिया में शिथिलता बरतने पर मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के प्रभाव प्रावधानों के अंतर्गत प्रशासन कार्रवाई करेगा और आदेश का अनुपालन में लापरवाही बरतने पर आईपीसी की धारा 188 तथा अन्य धाराओं में दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
उत्तराखंड की बेटी जम्मू कश्मीर में lockdown में फंसे गरीबों की कर रही है सेवा…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
