हल्द्वानी/लालकुआं – बिंदुखत्ता के रावतनगर तृतीय क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आकाशीय बिजली गिरने से मरी विवाहिता के शव का आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने विवाहिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
निकटवर्ती क्षेत्र रावतनगर तृतीय में गत शाम हुई गरजदार भारी बारिश के दौरान मूर्छित होने के बाद दिवंगत हुई महिला डॉली पंत की मौत को लेकर संशय बरकरार है। जहां ग्रामीणों का कहना है कि महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। वहीं तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौके पर बिजली गिरने जैसे संकेत नहीं दिख रहे हैं। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है, जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी घटना के कारणों की पुष्टि हो जाएगी।
इधर सोमवार को दोपहर बाद मृतका डॉली पंत का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा तो परिजनों का रो रो कर बहुत ही बुरा हाल हो गया था, जिसके बाद उसका विधिवत स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने विवाहिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। विदित रहे कि बीती शाम शंकर दत्त पंत की 30 वर्षीया पत्नी डॉली पंत का निधन हो गया था, जिसके दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी सीमा और बेटा रोहित का रो रो कर बुरा हाल है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण दत्त पंत के पोते शंकर दत्त पंत लंबे समय से अपने दादा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाले तमाम प्रमाण पत्रों को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को मिलने वाली सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शंकर पंत का कहना है कि उसके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्हें ताम्रपत्र के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के मेडल भी मिले हुए थे, परंतु सरकार ने आज तक उनकी अनदेखी की है, वह अपने दादा के अधिकारों की लड़ाई को लेकर संघर्षरत हैं। और इसी बीच पिछले 4 वर्षों में उनके परिवार के माता-पिता भाई और आज पत्नी का भी निधन हो गया, जिसके बाद वह असहाय से हो गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
