हल्द्वानी- हल्द्वानी नैनीताल हाईवे पर रविवार देर शाम गुलाबघाटी के पास एक गुलदार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली कि हल्द्वानी नैनीताल रोड गुलाब भाटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हुई है जांच पड़ताल में पता चला कि नर गुलदार की उम्र करीब 4 साल के आसपास है गुलदार की टक्कर किस वाहन से हुई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
सोमवार को पशु चिकित्सकों की पैनल गुलदार की पोस्टमार्टम करेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिस वाहन से गुलदार की टक्कर हुई है उसकी तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 
