हल्द्वानी- यहां विवाह से मुकरा प्रेमी तो युवती ने उठा लिया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani Crime News- प्रेमी के विवाह से मुकरने के बाद एक कोरियोग्राफर फांसी के फंदे पर झूल गई। अब मृतका के भाई ने प्रेमी और उसकी मां पर उसे प्रताड़ित करने और विवाह के वायदे से मुकरने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मां- बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण

जानकारी केे अनुसार हल्द्वानी बाजार के एक मोहल्ले की रहने वाली कोरियोग्राफर युवती हल्द्वानी में ही अपना काम करती थी। भाई का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन साल से मुखानी निवासी एक युवक के साथ रिलेशन में थी।युवक ने उसकी 24 वर्षीय बहन से विवाह का वायदा किया था। लेकिन पिछले कुछ समय से युवक और उसकी मां उसकी बहन को ताने मारने लगे थे और विवाह की बात पर टाल मटोल करने लगे थे। युवती ने यह सारी बातें अपनी नोट बुक मे भी दर्ज की थी। जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी

भाई का कहना है कि कल उसकी बहन कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। यह बात जब परिजनों को पता चली तो वे आनन-फानन में उसे चिकित्सालय ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने अपनी बहन को धोखा देने वाले मुखानी निवासी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कल देर रात केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें