हल्द्वानी में PM स्वनिधि योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों को मिला ऋण, महापौर ने आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गजराज विष्ट की उपस्थिति में विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत लगभग 35 ऋणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में फड़-फेरी और स्ट्रीट वेंडर व्यवसायियों ने सहभागिता की और योजना के लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में डॉ. आई.पी. पंत ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा चरणबद्ध रूप से 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान केंद्र सरकार तथा 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, जिससे लाभार्थियों पर ब्याज का बोझ काफी कम हो जाता है।
इसके अलावा 50 हजार रुपये का ऋण समय पर सफलतापूर्वक चुकाने पर योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये के क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जाती है। महापौर गजराज विष्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी फड़-फेरी और स्ट्रीट वेंडर व्यवसायियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सिंह, उपशाखा प्रबंधक मोहित डसीला, भाषित पाठक, गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार की इस पहल को छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध 
