Haldwani News: उत्तराखंड में खाकी पर हमले का सिलसिला जारी है। हरिद्वार से लेकर हल्द्वानी तक हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। इससे पहले भी हल्द्वानी में कई बार पुलिसकर्मियों पर हमले हो चुके है, लेकिन कार्रवाई होने के बाद भी लगातार हमले जारी है। अब फिर एक पुलिस सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है। भोटियापड़ाव चैकी के सिपाही पर एक आरोपी ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पुखाडी, पोस्ट रज्यूडा, थाना लमगडा, अल्मोडा निवासी पान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भोटियापड़ाव चैकी में सिपाही है। विगत 27 अक्टूबर को उसकी रात्रि गश्त ड्यूटी पीसीवी आइआरबी हयात सिंह के साथ लगी थी। कलावती चैराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बेलपोखरा, पोस्ट कालाढूंगी निवासी बताया।
आरोप है कि सिपाही पान सिंह को युवक रात्रि में घूमने का स्पष्ट कारण नहीं बता सका। शक होने पर उन्होंने युवक से सख्ती से पूछताछ शुरू की। तभी आरोपी ने पैरों के पीछे छिपाई लोहे की राॅड निकालकर सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान अचानक हुए इस हमले से सिपाही पान सिंह संभल न सके और वह जमीन पर गिर गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी मनोज नेगी फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मी हयात सिंह ने सिपाही पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ गालीगलौज व सरकारी कार्य में बांधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन 

