हल्द्वानी-लालकुआँ क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।अभी अभी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बबूर गुमटी स्थित इडियन ऑल डिपो के पास नैनीताल बरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज की बताई जा रही है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय गोला रेंज की टीम उसी मार्ग से गुजर रही थी,तभी सड़क किनारे तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला ग्रामीणों के अनुरोध के बावजूद गोला रेंज के कर्मियों के द्वारा हल्द्वानी रेंज की घटना बता कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई ग्रामीणों के आक्रोश के उपरांत गौला रेंज उक्त कर्मियों द्वारा हल्द्वानी रेंज को घटना की जानकारी दी गई।
हालांकि, सूचना मिलने के बावजूद मौके पर वन विभाग की कार्रवाई में हुई देरी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।
इधर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भड़ारी ने आरोप है लगाया कि वन्यजीवों से जुड़े मामलों में विभागीय कर्मियों की उदासीनता कोई नई बात नहीं है। समय पर मौके पर न पहुंचना और संवेदनशील मामलों में ढिलाई बरतना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
घटना के बाद क्षेत्र में सड़क से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों पर रोक और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त तेदूंए यहाँ रहने की सूचना वन विभाग दी जा चुकी है।उसके वाबजूद वन विभाग ने कोई कार्यवाई नही की।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
