नई दिल्ली: 22 सितंबर यानी सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। इस बदलाव का सीधा फायदा अब उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। रोजमर्रा की अधिकांश वस्तुएं सस्ती हो रही हैं और कंपनियां अपने उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में कमी कर रही हैं। इसी क्रम में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने भी अपने सभी खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतें घटाने की घोषणा की है।
कंपनी के मुताबिक यह कदम उपभोक्ताओं को जीएसटी सुधार का लाभ देने और किफायती, प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है।

खाद्य उत्पादों में कटौती
न्यूट्रेला सोया रेंज: 1 किलो पैक अब 210 रुपये से घटकर 190 रुपये में।
200 ग्राम पैक 50 रुपये की जगह अब 47 रुपये में।
दूध बिस्किट (35 ग्राम) अब 4.50 रुपये में।
मैरी बिस्किट (225 ग्राम) की कीमत 30 रुपये से घटकर 27 रुपये।
पतंजलि ट्विस्टी टेस्टी नूडल्स (50 ग्राम) 10 रुपये से घटकर 9.35 रुपये।
आटा नूडल्स चटपटा (60 ग्राम) 12 रुपये से घटकर 11.25 रुपये।
गैर-खाद्य और हेल्थ प्रोडक्ट्स
दंत कांति नेचुरल (200 ग्राम) 120 रुपये से घटकर 106 रुपये।
केश कांति हेयर केयर 106 रुपये से घटकर 89 रुपये।
आंवला और गिलोय जैसे जूस 6 से 10 रुपये तक सस्ते।
गाय का घी (900 मिली) 780 रुपये से घटकर 731 रुपये।
नीम कांति साबुन (75 ग्राम) 25 रुपये से घटकर 22 रुपये।
पतंजलि ने बयान में कहा कि यह फैसला सरकार के पोषण और स्वास्थ्य मिशन को मजबूती देने और उपभोक्ताओं को सस्ता व गुणवत्तापूर्ण विकल्प देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में जीएसटी परिषद की बैठक में बड़े सुधारों को मंजूरी दी गई। अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) रहेंगे…जबकि 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। हालांकि विलासिता और अहितकर वस्तुओं पर 40% का अलग स्लैब लागू रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
उत्तराखंड : फार्मासिस्टों के आंदोलन से पहले सरकार हुई सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं 5 बड़ी मांगें
बिंदुखत्ता में 20वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, राजस्व ग्राम की मांग पर अब 27 सितंबर की बड़ी रैली की तैयारी!
उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा! 
