प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हर दिन एक हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अधिक से अधिक टेस्टिंग करना स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ी चुनौती है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में हाइटेक लैब बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई। प्रदेश में यह पहली उच्च स्तरीय बायो सेफ्टी-थ्री प्रयोगशाला होगी। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रोज एक हजार स्वैब नमूनों की जांच की जाएगी। तमाम अन्य तरह के परीक्षण भी किए जा सकेंगे। लैब के संचालन के लिए चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है।
CORONA UPDATE- हल्द्वानी के इन 6 प्राइवेट अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज
बता दें कि कुमाऊं के छह जिले सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पर निर्भर है। ऐसे में सुशीला तिवारी पर बहुत दबाव है। लेकिन अब यह निर्भरता जल्द खत्म हो जाएगी। जांच की सुविधा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही मिल सकेगी। जल्द प्रदेश की पहली उच्च स्तरीय लैब यहां अस्तित्व में आ जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जरूरी संसाधन पहुंच गए हैं। प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ. रामगोपाल नौटियाल ने बताया कि यह उत्तराखंड की सबसे उच्च स्तर की कोरोना टेस्टिंग लैब होगी। इसमें कोविड-19 के साथ ही सभी किस्म के अन्य वायरस की जांच भी की जाएगी। करीब तीन करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक प्रयोगशाला की क्षमता भी बेहतर होगी, जहां एक दिन में एक हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। लैब तैयार करने का जिम्मा हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड को दे दिया गया है। अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक उच्च स्तरीय बायो सेफ्टी-थ्री प्रयोगशाला में जांच शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
