गैरसैंण:(बड़ी खबर) हंगामेदार शुरुआत, फिर सदन स्थगित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से भराड़ीसैंण स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) दो SDM के तबादले

सत्र के दूसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी दलों का आक्रामक रुख जारी है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। विपक्ष नियम 310 के तहत इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी विपक्ष के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें