बिन्दुखत्ता में 21 से 25 दिसम्बर तक होगा गढ़–कुमु महोत्सव 2025
लालकुआँ (नैनीताल)। झांझर सांस्कृतिक कला समिति, बिन्दुखत्ता के तत्वावधान में आगामी 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक “गढ़–कुमु महोत्सव 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव श्री हरि गार्डन एवं बैंकट हॉल, तिवारी नगर, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊँनी एवं गढ़वाली संस्कृति, लोकपरम्पराओं और विलुप्तप्राय लोकविधाओं को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देना है। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्रीय लोकनृत्य, लोकगीत, जागर–घटेली, शगुन–आंखर, बैर–भगनौल, छोलिया, झोड़ा–चांचरी जैसी परम्परागत विधाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे शगुन–आंखर के साथ किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विद्यालयों के छात्र–छात्राओं द्वारा छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही ईष्ट देवी–देवताओं की कथाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होंगी।
महोत्सव में प्रतिदिन सायं 6 बजे से कुमाऊँनी एवं गढ़वाली कलाकारों की स्टार नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पारंपरिक व्यंजन, कवि सम्मेलन एवं लोककथाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएँ और पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति के संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएँ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

