देहरादून/गुप्तकाशी: उत्तराखंड में हेली सेवा की बढ़ती मांग को शातिर ठगों ने अपना जरिया बना लिया। सोशल मीडिया पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हेली टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है।
शिकायत से खुला फर्जीवाड़े का राज
गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक हेलीकॉप्टर सेवा की साइट दिखी। साइट पर दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप से संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान 32 लोगों के लिए टिकट बुकिंग की बात तय हुई। सामने वाले व्यक्ति ने खाते में ऑनलाइन भुगतान की मांग की। भरोसे में आकर सूर्यप्रकाश ने 1,91,812 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद न टिकट मिली…न ही संबंधित व्यक्ति ने फोन उठाया।
जांच में खुला फर्जीवाड़ा, ओडिशा और बिहार से पकड़े गए आरोपी
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच तेज की। जांच में आरोपियों के 18 बैंक खाते कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और एटीएम कार्ड बरामद हुए।
चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं…
आकर्षण गुप्ता (18 वर्ष) – निवासी: बिहार – मुख्य मास्टरमाइंड
अनंत कुमार सिंह (25 वर्ष) – निवासी: ओडिशा
सौभाग्य शेखर महतो (26 वर्ष) – निवासी: ओडिशा
दौलागोबिंदा बाघा – निवासी: ओडिशा
मुख्य आरोपी आकर्षण ने ही व्हाट्सएप पर सूर्यप्रकाश से बात की थी। वह व्हाट्सएप कॉल और टेलीग्राम जैसे सुरक्षित माध्यमों का इस्तेमाल करता था…जिससे उसकी पहचान छिपी रह सके।
ठगी के पैसे ऐसे बांटे गए….
अनंत कुमार को 10,000
सौभाग्य और दौलागोबिंदा को 15,000-15,000
बाकी रकम आकर्षण ने खुद रख ली।
पुलिस के अनुसार आरोपियों का एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा था जो देशभर में हेली सेवा की मांग को भुनाकर ठगी कर रहा था। अगर समय रहते कार्रवाई न होती…तो कई और लोग शिकार बन सकते थे। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
