- चीला शक्ति नहर में मिली कार को एसडीआरएफ टीम ने निकाला बाहर, अंदर ड्राइवर सीट पर मिला एक कंकाल।
ऋषिकेश– एसडीआरएफ की टीम ने चीला शक्ति नहर से एक क्षतिग्रस्त कार बरामद की है। कार के अंदर ड्राइवर सीट पर एक कंकाल भी मिला है। कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान गंगानगर निवासी 32 वर्षीय अर्चित बंसल के रूप में हुई है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि इन दोनों शक्ति नहर में क्लोजर चल रहा है। पानी बिल्कुल नहर में सूखा है। सर्च के दौरान एसडीआरएफ की टीम को एक क्षतिग्रस्त कर बरामद हुई। क्रेन से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार की ड्राइवर सीट पर एक कंकाल भी मिला। किसी तरह कंकाल को एसडीआरएफ की टीम ने कार से बाहर निकला। जिसे लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के हवाले किया गया।
लक्ष्मण झूला के इंस्पेक्टर रवि सैनी ने बताया कि 2 अप्रैल 2022 को यह कार नहर में गिरी थी। जिसमें गंगानगर निवासी 32 वर्षीय अर्चित बंसल और उसका 3 वर्षीय बेटा राघव बंसल मौजूद था। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान अर्चित बंसल के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे राघव बंसल का शव 10 अप्रैल 2022 को बरामद हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई थी उस दौरान पूछताछ के बाद यही पता चला कि अर्चित बंसल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने अपने बेटे के साथ कार में बैठकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

