रामनगर: नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के पास आज तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष बिष्ट बोलेरो वाहन (UK04GD165) चला रहे थे…जो आमने-सामने अर्टिगा कार (UK19TA1342) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मनीष बिष्ट रामनगर के चिलकिया क्षेत्र के रहने वाले थे और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर पद पर तैनात थे। उन्हें अवैध कटान और वन तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी…जिसके बाद वह अन्य वनकर्मियों को हल्दुआ चौकी से लेने निकले थे।
हादसे में अर्टिगा कार में सवार तीन लोग घायल हुए….सुशीला देवी (60 वर्ष) आनंद बल्लभ जोशी और धर्मेंद्र सिंह। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।
रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि मनीष कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौत से वन विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर है। मनीष अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
