हल्द्वानी – कोटाबाग की गरीब छात्रा कनिका जोशी जो पिथोरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साईस अन्तिम वर्ष करी छात्रा है जो अपनी फीस नही भर परा रही थी। कनिका ने जिलाधिकारी सविन बंसल से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की थी। जिस पर बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी बसंल ने गत सोमवार को कनिका खाते में रू0 59716 की धनराशि काॅलेज फीस हेतु जमा कराई।
कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना माहमारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के आवलाकोट में एक गरीब किसान की बेटी कनिका पिथौरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान के आखिरी वर्ष की छात्रा है। 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी कनिका की शिक्षा के लिए उसके पिताजी ने बैंक से लोन लिया था परन्तु आर्थिक समस्या के कारण समय से अपनी फीस जमा नही कर पा रही थीं।
हल्द्वानी- कोरोना संक्रमित दो महीने के मासूम की मौत
थक-हार कर और शिक्षा छूट जाने के डर से कनिका ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये जिलाधिकारी से मदद के लिए गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी को जैसे ही पता चला उन्होंने कनिका के बारे में पता करवा के बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग के जरिये कनिका की शिक्षा के लिए आवश्यक धनराशि का पता लगवाकर कनिका के खाते में 17 अगस्त को रु0 59716 धनराशि उपलब्ध करायी। अब कनिका जिलाधिकारी के इस प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएगी। कनिका ने जिलाधिकारी बंसल कोे अपना आदर्श बताते हुवे इंजीनियरिंग की पढ़ाई की रुकावट को दूर करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने जीवन में गरीब विद्यार्थियों की मदद करने का भी आश्वासन भी दिया है।
CORONA UPDATE- देश में पिछले 24 घंटों में 55 हजार मामले और 876 मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
