गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड की वीरभूमि से सेना में सेवा देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक अनूठा कार्यक्रम देखने को मिला…जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना में चयनित अग्निवीर कैडेट्स के साथ सीधा संवाद किया। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद देश में यह अपनी तरह का पहला अवसर माना जा रहा है, जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने चयनित अग्निवीरों से इस तरह खुलकर बातचीत की।
कार्यक्रम में करीब 200 अग्निवीर कैडेट्स और लगभग 200 पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए इन युवाओं ने सेना में अग्निवीर सैनिक के रूप में देश सेवा का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने उनसे बातचीत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि Youth Foundation India द्वारा कुल 752 युवाओं को सेना भर्ती प्रक्रिया के लिए भेजा गया था….जिनमें से 710 कैडेट्स का चयन हुआ है। यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। इन्हीं चयनित युवाओं में से 200 अग्निवीर कैडेट्स ने मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई बार विपक्ष द्वारा अग्निवीर योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है…लेकिन आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड सहित पूरे देश के हजारों युवा गर्व के साथ अग्निवीर बनकर देश की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सेवा अवधि पूरी होने के बाद अग्निवीर सैनिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों में पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भी अग्निवीरों को रोजगार के अवसर देने की पहल की है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने इन युवा कैडेट्स को प्रतीकात्मक रूप से तिलक लगाकर देश सेवा के लिए विदा करने का भाव व्यक्त किया। यह कार्यक्रम न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक संदेश देने वाला साबित हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
