देहरादून: गोवा में हाल ही में हुए अग्निकांड को देखते हुए राज्य पुलिस ने प्रदेश में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अधिकारियों को क्रिसमस और नववर्ष कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा आडिट करने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने कहा कि कैफे, पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हाल, माल और अन्य व्यस्त स्थानों में अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन प्रतिष्ठानों ने मानकों का उल्लंघन किया…उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और यातायात नियंत्रण के दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जेल से पैरोल पर रिहा बंदियों की वापसी और अवैध संपत्ति जब्त करने की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, नीरू गर्ग, कृष्ण कुमार वीके, मुख्तार मोहसिन, निलेश आनंद भरणे, सुनील कुमार मीणा और अरुण मोहन जोशी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
