देहरादून : देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। हादसे के समय अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक घटना में आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई….जबकि दो अन्य मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई मरीज घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। उस वक्त आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली और पूरे वार्ड में जहरीला धुआं भर गया। पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर मरीजों को बाहर निकाला। कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए सुरक्षित बाहर लाया गया। बाद में सभी मरीजों को देहरादून के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
इस दौरान धुएं और गैस की चपेट में आने से अस्पताल के कई कर्मचारी भी घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ लोगों को ऑक्सीजन की कमी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमोद डोबाल और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से घटना की जानकारी लेकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट सामने आई है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बारिश से पहले हरकत में आया वन विभाग, गांवों को बचाने के लिए तेज हुआ काम
उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ी अपडेट! 99% काम पूरा, अब इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट
उत्तराखंड: बिना मालिक की अनुमति प्रॉपर्टी का प्रचार पड़ा भारी! आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
हल्द्वानी : यहां दुर्घटनाओं के बाद ही जगाता है प्रशासन
उत्तराखंड के इस स्कूल में बड़ा हादसा, चलती क्लास में छत से गिरा पंखा
उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, 35 किलो बोन ट्यूमर की सर्जरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तराखंड: जन-जन तक पहुंची सरकार, भीमताल के सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तराखंड: सेवा पखवाड़ा में 3,500 से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड: राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री धामी ने 51 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 
