हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री

13 वर्षीय बेटी की अस्पताल में मौत, पिता भर्ती, किच्छा के रहने वाले थे दोनों

ADVERTISEMENTSAd

हल्दूचौड़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गायत्री शक्तिपीठ के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 13 वर्षीय बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुन्दर कुमार (42) पुत्र हेतराम अपनी 13 वर्षीय बेटी प्रेरणा के साथ दोपहिया वाहन संख्या यूके 06एयू 1303 से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आ रहे डंपर संख्या यूके 06 सीसी6222 ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्री सड़क पर जा गिरे। हादसे में प्रेरणा ने दम तोड़ दिया, जबकि सुन्दर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें