उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना

नैनीताल। कैंची धाम पहुंचकर सुप्रसिद्ध गायक Vishal Mishra ने Neem Karoli Baba के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट

गायक विशाल मिश्रा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कैंची धाम में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत Sandese Aate Hain की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि नैनीताल की वादियों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत आध्यात्मिक वातावरण और यहां के लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें