उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक रिहायसी क्षेत्र में गुलदार और दूसरे जानवर दिखने के बाद लोग घरों से खतरनाक वन्यजीवों वो देखने का इंतजार कर रहे हैं । उनका कहना है कि हजारों रुपये खर्च कर कॉर्बेट और जू में जानवर देखने के बजाए घर के वरांडे से ही वन्यजीवों का आनंद लेंगे ।
नैनीताल में तल्लीताल के फॉरेस्ट कम्पाउंड स्थित कैलाश कॉटेज क्षेत्र में गुलदार का एक वीडियो क्षेत्र में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है । वीडियो में रात को एक गुलदार सड़क में तिराहे की तरफ आते हुए दिख रहा है ।
पिथौरागढ़- मुनस्यारी महोत्सव समिति गरीबो की इस तरह कर रही मदद, बताने को तस्वीर ही काफी है….

मस्तानी चाल में वयस्क गुलदार रिहायसी क्षेत्र में आते हुए दिखाई दे रहा है । लगातार गुलदार, घुरुड, कांकड़ और सेई(पौकयूपाइन)जैसे वन्यजीव इस क्षेत्र में दिखने के बाद, वहां रहने वाले विवेक ने बीती रात एक वीडियो बनाया । वीडियो में गुलदार और सौल/सेई दिखने के बाद आज सवेरे से ही वीडियो सारे क्षेत्र में वायरल हो गया । जनाकारी मिलने के बाद वहां रहने वाले लोग, अब कॉर्बेट और जू से इतर अपने घर के वरांडे से ही गुलदार और दूसरे जानवरों के दीदार करने बैठ गए हैं । उन लोगों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान आवाजाही कम होने से वन्यजीव सड़क पर निकल रहे हैं । वयस्क वन्यजीव प्रेमियों के साथ बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या गुलदार के दीदार के लिए डटी रही । सभी लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल में खड़े होकर इस नजारे को देखना चाहते हैं ।
उत्तराखंड, यहां LOCKDOWN के चलते 101 वर्ष की बुजुर्ग महिला के घर जाकर बैंक ने किया भुगतान..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
