हल्दूचौड़ में हाथियों का आतंक: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़कंप।
हल्दूचौड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जंगली हाथियों का झुंड अचानक हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के सामने आ धमका। हाथियों को देख राहगीरों और वाहन चालकों की सांसें थम गईं और राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यातायात ठप, पुलिस की अपील
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की सख्त हिदायत दी। कुछ देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
वन विभाग पर उदासीनता का आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही आम है, लेकिन राजमार्ग के बीचोंबीच हाथियों का पहुंचना बड़ा हादसा बन सकता था। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई स्थायी व्यवस्था की गई है और न ही लोगों को समय पर चेतावनी मिल पाती है।
पुलिस व वन विभाग की चेतावनी
पुलिस व वन विभाग ने लोगों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें और पूरी सतर्कता बरतें। फिलहाल झुंड पेशकारपुर गांव के खेतों की ओर बढ़ गया है। लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास 

