- उत्तराखंड बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा का परिणाम इसी माह
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम तय समय पर घोषित नहीं हो पाया है। पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आपदा और अब राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार से इसमें देरी हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में सफल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए दो से 21 मई तक आवेदन लिए गए थे। हाईस्कूल के 8400 और इंटरमीडिएट के 10706 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। चार से 11 अगस्त तक परीक्षा के लिए राज्य में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक परीक्षा के बाद अगस्त में ही परीक्षा परिणाम घोषित होना था, लेकिन विभिन्न वजहों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया।
लंबित मांगों के लिए राजकीय शिक्षक संघ के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से इसका मूल्यांकन करवाया जा रहा है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक सोमवार तक मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: व्यापार मंडल चुनाव, इनको जिताया व्यापारियों ने
उत्तराखंड: सीएम धामी ने छात्राओं संग सुना पीएम मोदी का संदेश
पद्म भूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- यह पूरे उत्तराखंड का सम्मान
उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत
लालकुआं : नई नवेली विवाहिता की संदिग्ध मौत
उत्तराखंड: यहां 17 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन!… सहायक अध्यापक निलंबित, मचा हड़कंप
उत्तराखंड : मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई अस्थायी रोक
उत्तराखंड: ओखलकांडा के कुणाल बोहरा बने अग्निवीर प्रशिक्षण के ओवरऑल बेस्ट कैडेट
हल्द्वानी: मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, कई अनियमितताएं उजागर 
