उत्तराखंड: मतदाता सूची को लेकर निर्वाचन विभाग ने जारी की अहम जानकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नैनीताल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जिले के कुल 7,65,135 मतदाताओं में से अब तक 6,93,237 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

जिले में 71,898 मतदाता (करीब 9.40 प्रतिशत) ऐसे चिन्हित किए गए हैं…जिनकी जानकारी की दोबारा जांच की जा रही है। इनमें 10,182 मृत, 45,763 स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित, 4,480 पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत, 11,142 अनुपस्थित और 331 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक ऐसे मतदाता हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 20,903 और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 10,959 पाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से सूची में शामिल हो गया है या उसका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है…तो वह 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित प्रपत्र-6 और घोषणा-पत्र के साथ दावा प्रस्तुत कर सकता है। जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व महिला ग्राम प्रधान से अभद्रता मामले में 10 दोषियों को 5-5 साल की सजा

इसके साथ ही जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : SIR प्रक्रिया से जुडी बड़ी खबर, इन अधिकारियों को जिम्मेदारी

प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांचें। यदि कोई त्रुटि मिले या नाम सूची में न हो…तो निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कर अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित करें।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें