देहरादून- राजधानी देहरादून में रविवार देर रात भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मैग्निट्यूट मापी गई है। यह छोटी श्रेणी का भूकंप है और संभवतः बहुत कम लोगों ने इसे महसूस किया होगा। जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि भूकंप करीब 05 किलोमीटर की गहराई में आया है और इसका केंद्र रामगढ़ रेंज के पास बताया जा रहा है।
एसडीआरएफ कंट्रोल रूम ने भूकंप के बाद की स्थिति सामान्य बताई है।भूविज्ञानियों के मुताबिक देहरादून जिला भूकंप के अति संवेदनशील जाने 04 और 05 के अंतर्गत आता है। इस लिहाज से यहां इस तरह के छोटे झटके महसूस किया जाना सामान्य बात है। लेकिन, इस क्षेत्र में कभी भी बड़े भूकंप आ सकते हैं। ऐसे में भूकंपरोधी तकनीक से भवन निर्माण पर बल दिया जाना जरूरी है। क्योंकि, इस तरह के जोन में कभी भी बड़े भूकंप आने की आशंका हमेशा बनी रहती है। लिहाजा, सतर्कता ही बचाव है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 


