- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य में गौचर के पास एक सुरंग हुई आर पार।
गौचर (चमोली)- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य में एक उपलब्धि और जुड़ गई है गौचर के पास mt5 , mt6 लगभग 2700 मीटर की एक सुरंग आर पार हो गई है.मेगा कंपनी के तत्वावधान में निर्मित कमेंडा गांव की सीमा से भटनगर गांव की सीमा तक सुरंग खुदान का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मेगा कंपनी के सर्वे इंचार्ज दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सुरंग के निर्माण में लगभग 3 साल का वक्त लगा। इस सुरंग के निर्माण कार्य के पूरा होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने खुशी व्यक्ति की।
जानकारी अनुसार ऋषिकेश करनप्रयाग रेल लाइन परियोजना का 75% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है 2025 तक सभी सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश करणप्रयाग रेल लाइन ऋषिकेश से करणप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का 104 किलोमीटर हिस्सा सुरंग से होकर गुजरेगा। शेष 21 किलोमीटर में पुल और रेलवे स्टेशन होंगे रेलवे लाइन का 84 फ़ीसदी हिस्सा सुरंग के अंदर से गुजरेगा रेल लाइन पर 16 मुख्य व 12 सहायक सुरंगे बनाई जाएगी। सात सहायक सुरंगें ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे से जोड़ी जा रही है जो आपातकाल में निकासी का कार्य करेंगी ।

इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एच एन सिंह, आरबीएल मैनेजर उमेश डांगी इंजीनियर दीपक कुमार, इंजीनियर अवनीश कुमार, सुभाष ठाकुर, दीपक शर्मा, आनंदपाल सिंह गंभीर सिंह व्यास देव शर्मा आदि कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
