नैनीताल पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाई कार्ययोजना
हल्द्वानी शहर के जीरो जोन में सभी प्रकार के तिपहिया वाहन किए प्रतिबंधित, साथ ही ई–रिक्शा मुख्य हाईवे में भी नही चल सकेंगे,

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्यवाही
एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में यातायात जागरूकता और नियमों का पालन कराए जाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु हर संभव सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 10-11/ 10/2024 को श्री हरबंस सिंह एसपी ट्रैफिक/क्राइम नैनीताल के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस हल्द्वानी व सीपीयू द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने व प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले आटो/ई-रिक्शा चालकों कुल 214 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।
नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के इन मार्गों को तिपहिया वाहनों के संचालन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्र/जीरो जोन घोषित किया गया है:–
▪️मंगलपडाव टैम्पू स्टैण्ड से सिंधी चौराहे की ओर।
▪️ सरगम टैम्पू स्टैण्ड से हिन्दु धर्मशाला की ओर।
▪️ भोलानाथ टैम्पू स्टैण्ड से कालाढुंगी तिराहा की ओर।
▪️ नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज चौराहा की ओर।
साथ ही जिले की सड़क सुरक्षा समिति द्वारा
हल्द्वानी शहर के मुख्य (हाईवे) नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड में ई-रिक्शा संचालन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
आगामी त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कर तिपहिया वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चलानी कार्यवाही कर रही है।
नैनीताल पुलिस की हल्द्वानी शहर के प्रभारी यातायात श्री शिवराज सिंह व टीम द्वारा सभी ऑटो/ ई- रिक्शा/टैक्सी, चलाने वाले चालकों को इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न चलाने तथा उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु भी अवगत कराया गया है।
नोट:– नैनीताल पुलिस समस्त ऑटो/ई-रिक्शा / टैक्सी, स्वामी व चालकों से अनुरोध करती है कि निर्धारित स्टैण्ड से ही अपने वाहनों का संचालन करें, रोड में वाहनों को खड़ा न करें और यातायात नियमों का पालन कर हल्द्वानी शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर 
