मुख्यमंत्री धामी के एक निर्देश से 4 दिन से अटका काम मिनटों में हुआ पूरा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में एक शिकायत का तत्काल समाधान देखने को मिला। विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत की।

मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी औपचारिकताएं उसी दिन पूरी कर आवेदन का निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने लंबित प्रक्रिया पूरी की और शिविर स्थल पर ही जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंप दिया।

प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसुनवाई शिविरों से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और आम जनता को राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन

सरकार का कहना है कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और सरकारी सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें