देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को देहरादून से हवाई सेवा के जरिए जोड़ने की योजना पर तेजी से काम किया जाए।
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड के लिए हवाई संपर्क बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रदेश में हेलिपोर्ट और हेलीपैड का तेजी से विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके।

पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
मुख्य सचिव ने उधमसिंह नगर स्थित पराग फार्म में राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द शुरू करने को कहा। साथ ही प्रदेश में पायलट प्रशिक्षण स्कूल शुरू करने की दिशा में भी काम तेज करने के निर्देश दिए गए।
पौड़ी और लैंसडाउन को हवाई सेवा से जोड़ने पर जोर
बैठक में पौड़ी जिले को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लैंसडाउन को भी हवाई संपर्क से जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन करने को कहा गया।
बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए जल्द बनेगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल
मुख्य सचिव ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिविल निर्माण का कार्य करेगी, जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तकनीकी सहायता और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने प्रदेशभर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का विस्तार करने पर भी जोर दिया, ताकि बढ़ती हवाई सेवाओं के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मौसम निगरानी प्रणाली होगी मजबूत
बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पीटीजेड कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए।
सीमांत क्षेत्रों में भी बढ़ेगी हवाई सुविधा
मुख्य सचिव ने कहा कि दूरस्थ और कम सुविधाओं वाले इलाकों तक हवाई संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेशभर में हेलिपोर्ट और हेलीपैड विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलिपोर्ट विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम करने को कहा।
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार से मिलेगा फायदा
बैठक में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके पूरा होने के बाद कुमाऊं क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की योजना तैयार की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए नए हवाई मार्ग प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय और युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 
