लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया, परंतु सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, वही अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने ऑटो में सवार बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पन्त मामूली रूप से जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7:30 बजे हल्द्वानी की ओर से अंडरलोड खनन सामग्री लेकर आ रहा 10 टायरा ट्रक संख्या:- यूपी 26 टी- 7603 जैसे ही अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने पहुंचा था कि ट्रक के आगे चल रहे ऑटो में ट्रक ने साइड मार दी, जिसके चलते ऑटो में बैठे बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पन्त मामूली रूप से जख्मी हो गए, अन्य किसी को चोट नहीं आई, इसके बाद वह ट्रक जैसे ही आगे बढा फ्लाइओवर के ऊपर ट्रक ने एक स्कॉर्पियो कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार का एक टायर फट गया, तथा आगे चलकर ट्रक ने मारुति इग्निस में टक्कर मारी, इसके बाद हाट बाजार के सामने टाटा नेक्सों तथा एक बुलेट में टक्कर मारी, सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई, परंतु तमाम वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने उक्त ट्रक को रुकवा कर चालक को उतार कर पीटना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार चालक नशे में धुत्त था, तथा इस दौरान हाईवे में जाम लग गया। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने चालक को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया, तथा पुलिस बल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर 

