पौड़ी। उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों की प्रतिभाएं अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल की 9 साल की प्रभा रावत इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। छोटी उम्र में ही अपने मासूम अंदाज और गढ़वाली बोलचाल से वह लोगों का दिल जीत रही हैं।
प्रभा रावत राठ क्षेत्र के बड़ेथ गांव की रहने वाली हैं और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा हैं। वह अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े वीडियो बनाती हैं…जिनमें खेतों में काम करना, जंगल जाना, दोस्तों के साथ मस्ती करना और गांव की झलक दिखाना शामिल होता है।
उनके वीडियो बनाने में उनके चाचा पंकज रावत मदद करते हैं, जो शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक का काम संभालते हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रभा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
प्रभा की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पौड़ी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। कम उम्र में मिली यह पहचान अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 
