खटीमा- उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बानूसा गांव में खेत में मेड के मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी थी।। इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई थी।वही इस मामले में अब पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। अपने भतीजा की हत्या के आरोपी चाचा पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून-( बडी खबर) राज्य कैबिनेट की बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, जानिए बस 2 मिनट में
वही इस पूरी वारदात के बारे मे कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव के अनुसार खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बानूसा गांव में खेत की मेड को लेकर कुलजीत सिंह का अपने चाचा मंजीत सिंग से झगड़ा चल रहा था। जिस पर तीन दिन पहले मंजीत सिंह ने अपने सगे भतीजे कुलजीत सिंह को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी थी। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही देने पर पुलिस ने स्वयं आईपीसी की धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया था। घायल कुलजीत सिंह को परिजनों द्वारा इलाज हेतु बरेली प्राइवेट अस्पताल में ले जाया। जहां इलाज के दौरान आज घायल कुलजीत सिंह की मौत हो गई। आज खटीमा पुलिस द्वारा मंजीत सिंह को अपने भतीजे कुलजीत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने 307 के मुकदमे को 302 में परिवर्तित आरोपी चाचा को जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
