उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल क्लब में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान

सांसद भट्ट ने पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की पूरी जानकारी देने और लोकार्पण उनके माध्यम से कराने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की खराब गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए उन्होंने जांच के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और काशीपुर स्टेशनों को लगभग 55 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाया जा रहा है। वहीं लालकुआं-सितारगंज रेल लाइन के लिए 1546 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप

इसके अलावा पीएम आवास योजना, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, पशुपालन और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें