हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा रकसिया,देवखड़ी और कलसिया नाले के किनारे रह रहे 500 से अधिक लोगों को 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सोमवार को बड़ी संख्या में प्रभावित लोग राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट पहुंचे और एसडीएम राहुल शाह से मुलाकात की, लोगों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और अब अचानक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर नोटिस थमाया गया है।
लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा और अपील की कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण से विचार किया जाए।यहां रहने वाले अधिकांश लोग मध्यम वर्गीय या गरीब तबके से हैं। बरसों से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। अगर प्रशासन हटाना चाहता है तो पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दे। हम किसी भी कीमत पर मकान नहीं तोड़ने देंगे। हमने अपनी पूरी जिंदगी की पूंजी लगाकर ये घर बनाए हैं। अब हमें बेघर किया जा रहा है। कोई नोटिस पहले नहीं मिला, अचानक से कार्रवाई की बात हो रही है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया लोगों में बेवजह डर फैलाया जा रहा है। हम हर किसी की बात सुनेंगे। लेकिन बरसात के मौसम में नाले में अतिक्रमण के कारण जनहानि होती है। इसलिए जहां नाले को पूरी तरह बंद किया गया है, वहां से अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है,अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में किस तरह का समाधान निकालता है और क्या इन प्रभावित लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था दी जाती है या नहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी 
