लालकुआं। मुख्यमंत्री द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा के बाद पहली बार बिंदुखत्ता की वनाधिकार समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए राजस्व गांव की कर्यवाही को गति प्रदान कराने का मांग पत्र सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिन्दुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम के तहत शीघ्र ही राजस्व गांव बनाने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को बिंदुखत्ता की वनाधिकार समिति ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रदेश सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के बाद आभार जताया। साथ ही वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार राजस्व ग्राम बनाए जाने हेतु गतिमान प्रक्रिया पर यथाशीघ्र अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय समिति से शासन को अपनी स्वीकृति सहित प्रेषित कराने हेतु ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए वनाधिकार समिति से कुछ बिंदुओं पर जानकारी ली और आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाही करेंगे और जल्द ही बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने का अपना वादा पूर्ण करेंगे।मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले शिष्टमंडल में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के साथ वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, संरक्षक श्याम सिंह रावत, बसंत बल्लभ पांडे, बलवंत सिंह बिष्ट एवं सदस्यगण कुंदन सिंह चुफाल, चंचल सिंह कोरंगा और उमेश चन्द्र भट्ट के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत उपस्थित रहे।
चित्र परिचय – मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपते वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता के पदाधिकारी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

