- लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास को लेकर रखीं अहम मांगें
देहरादून। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासपरक आवश्यकताओं को लेकर अहम वार्ता की। विधायक डॉ. बिष्ट ने मुख्यमंत्री से बिंदुखत्ता क्षेत्र की पेयजल योजना और लालकुआं नगर क्षेत्र की सीवर लाइन परियोजना के लिए शीघ्र आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
इसके अलावा उन्होंने बरेली रोड, गौलापार तथा चोरगलिया क्षेत्र के लिए प्रस्तावित पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने की मांग भी रखी। खनन क्षेत्र से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने 15 वर्ष पुराने खनन वाहनों की फिटनेस रद्द न किए जाने की अपील करते हुए कहा कि इससे हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी।

विधायक डॉ. बिष्ट ने क्षेत्र की सड़कों की हालत को लेकर भी चिंता जताई और नई सड़कों के निर्माण तथा क्षतिग्रस्त मार्गों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने की मांग की। इसी क्रम में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज पांडे से भी मुलाकात कर क्षेत्र की अधूरी और प्रस्तावित सड़कों को शीघ्र मंजूरी देने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
