उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-68/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 31 जनवरी, 2025 में उत्तराखण्ड वन विभाग के अंतर्गत विज्ञापित वन दरोगा के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया। उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 22 जून, 2025 (रविवार) को एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।
लिखित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 26 जून, 2025 को जारी करते हुये दिनांक 27 जून, 2025 से 01 जुलाई, 2025 तक औपबंधिक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों के संबंध में ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गयी। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय-विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करने के उपरांत अंतिम उत्तर कुंजी (FINAL ANSWER KEY) के अनुसार लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के श्रेष्ठताक्रम में श्रेणी/ उपश्रेणीवार रिक्तियों के 02 गुना अनुपात में शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।
अतः उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वन दरोगा के पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता की तिथि पृथक से प्रकाशित की जायेगी।






अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
