देहरादून- हरिद्वार कोतवाली नगर के काशीपुरा इलाके में चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म स्वीकार करते हुए घटना के पीछे की वजह भी बताई। दरअसल मंगलवार की रात को काशीपुरा निवासी सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत हो गई थी जिसके बाद खुद पति प्रमोद अपनी पत्नी के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था और उसने डॉक्टरों को पत्नी द्वारा खुदकुशी करने की बात कहकर वहां से रफूचक्कर हो गया। लेकिन महिला के गले में निशान होने के कारण पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति प्रमोद को हिरासत में ले लिया।
शुरुआत में पुलिस ने पति प्रमोद से पूछताछ की तो प्रमोद पुलिस को गुमराह करता रहा जब पुलिस सख्ती से पूछताछ करने लगी तो प्रमोद ने सारा राज खोल दिया। आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात को 12:00 बजे जब वह उठा तो उसकी पत्नी फोन पर किसी पुरुष से बात कर रही थी और उसे शक था कि वह कई पुरुषों से फोन पर बात करती है इसी बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने खुलासा कर जब महिला के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी तो मृतक सुनीता के परिजनों को शुरुआत में यह विश्वास नहीं हुआ कि उनका दामाद ऐसा कदम उठा सकता है। वहीं पुलिस के अनुसार प्रमोद और सुनीता के बीच पहले भी विवाद हो चुके थे। इसी तरह की घटना को लेकर पिछले माह एक बार सुनीता से आरोपी पति प्रमोद ने मोबाइल भी छीन लिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

