देहरादून- (Weather Alert) उत्तराखंड में दो दिनों के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदला है उत्तराखंड में देर शाम मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मसूरी, यमुनोत्र और देहरादून में देर रात को तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और उत्तरकाशी नैनीताल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

देश के कई राज्यों में मानसून के दूसरे दौर की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कुछ राज्यों को जहां इस बारिश से राहत मिल रही है तो वहीं कई राज्यों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
