weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(Weather Alert) राज्य के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में पर्वतीय जनपदों में धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है भीषण और तपती गर्मी की मार झेल रहे कई जिलों में मौसम ने राहत प्रदान की है लेकिन मैदानी इलाकों में अभी थी बेतहाशा गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान से लोग बेहद परेशान हैं हालांकि मौसम विभाग ने 19 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 19 जून तक उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

वहीं मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा है 17 जून को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

इसके अलावा 18 और 19 जून को भी प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अलर्ट के मद्देनजर लोगों को संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने राजमार्गों में अवरोध, भू – स्खलन, निचले इलाकों में जलभराव जैसी सावधानियों से बचने को कहा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें