देहरादून- उत्तराखंड में डिजिटल राशन कार्ड बनाने की कवायद तेजी के साथ चल रही है जुलाई के आखिरी सप्ताह तक राज्य में प्रत्येक परिवार का डिजिटल राशन कार्ड उन तक पहुंच जाएगा यह बात खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कही है। राज्य में अभी तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को डिजिटल राशनकार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
जुलाई 2022 अंत तक सभी को कर दिए जाएंगे डिजिटल राशनकार्ड वितरित
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्षी विधायकगणों ने प्रदेश में चल रही डिजिटल राशनकार्ड की योजना को लेकर माननीया खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या से सवाल किए। खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने विधायकों के द्वारा सदन में उठाये गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में राशनकार्डो को डिजिटल करने की योजना का काम जून 2020 में शुरू किया गया था लेकिन साल 2020 में कोरोना की पहली लहर ,वर्ष 21 में दूसरी लहर आने के साथ ही साल 2022 में विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की योजना और उन्हें वितरित करने में कहीं ना कहीं देरी हुई।
जुलाई 2022 अंत तक कर दिए जाएंगे सभी को डिजिटल राशनकार्ड वितरित—–
माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की प्रक्रिया चल रही है और अगले माह जुलाई अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को डिजिटल राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
