देहरादून (weather alert)- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है प्रदेश में 28- 29 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मानसून के दस्तक देने से पहले राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 29 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ ही 28 एवं 29 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दून में वैसे तो आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में गर्जना संग बारिश की संभावना है। सिंह के मुताबिक, जहां तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का सवाल है, तो मानसून के 28 जून के बाद ही सक्रिय होगा।बताया कि मानसून काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।

उधर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान है। पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था, जिससे लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
