- उत्तराखंड में मौसम का कहर: बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं का भी खतरा
देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
वहीं देहरादून, टिहरी, चमोली, चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, राज्य के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान क्षेत्र विशेष में तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
सावधानी बरतें:
पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
नदियों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
