देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है वहीं मौसम विभाग द्वारा कल 8 अक्टूबर शनिवार को भी राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे सटे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और कुछ स्थानों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र और शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिसको लेकर जिला अधिकारियों द्वारा स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए जा रहे है।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही समस्त आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 08 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्यनजर रखते हुए छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 8 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में संचालित समस्त शिक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बागेश्वर जिले की तहसील कपकोट/ उप तहसील शामा अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को छुट्टी के आदेश जारी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
