देहरादून: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच जल्द ही हेली सेवा शुरू होने जा रही है। इससे खासकर सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर उड़ान सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
इस रूट पर हेली सेवा का संचालन मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी फिलहाल सभी जरूरी कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। औपचारिकताएं पूरी होते ही इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही इस रूट पर हवाई सेवाएं बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था, जिसके बाद अब इस दिशा में ठोस पहल देखने को मिल रही है।
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में पहले से ही करीब 30 रूटों पर हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं। सरकार अब देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच नियमित विमान सेवा शुरू करने के विकल्पों पर भी काम कर रही है, जिसके लिए अन्य कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
इसी बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी है कि पहले चरण के बकाया भुगतान के साथ-साथ दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों को पूरा करने की समय सीमा अब मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड को सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत क्षेत्रों के लोगों का राज्य की राजधानी से सीधा संपर्क आसान हो जाएगा और विकास को नई गति मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी 
