अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक।
मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर सम्पादित होने वाले कार्यों का समयबद्धता, पारदर्शिता तथा सत्य निष्ठा के साथ हो निस्तारण।
सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय।
आगुन्तकों के प्रति हो सम्यक व्यवहार।
Dehradun News- अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से समय पर कार्यालय आने तथा आगुन्तकों से प्रति सम्यक व्यवहार अपनाये जाने की अपेक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये हैं कि सीएम हेल्प लाइन 1905 का प्रभावी अनुश्रवण के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले दैनिक पत्रों को भी इसमें अपलोड कर इसकी भी नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की परिचयात्मक बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर कार्यों का निस्तारण समय बद्धता, पारदर्शिता एवं सत्य निष्ठा के साथ सुनिश्चित हो, यह सभी की जिम्मेदारी है। अपर मुख्य सचिव ने कार्यों की प्रक्रिया की सरलता, विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। पत्रावलियों के समुचित रखरखाव एवं उनके त्वरित निस्तारण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्य प्रणाली को ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत संचालित करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कार्यों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव श्री एम. एम सेमवाल, उप सचिव श्री एच एस बसेड़ा, श्री अनिल जोशी के साथ ही सभी अनुसचिव, अनुभाग अधिकारी, प्रमुख निजी सचिव आदि उपस्थित थे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
