Dehradun News- उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से पहाड़ के कई जिलों में भारी बरसात (weather) से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। लेकिन अगले 4 दिन भी कुछ इसी तरह बीतने वाले हैं। क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान में जताई गई है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 11 जून शुक्रवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में आकाशीय बिजली तीव्र बौछारें सहित मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही 12 जून शनिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश और हरिद्वार अल्मोड़ा उधम सिंह नगर रुद्रप्रयाग देहरादून टिहरी में कहीं-कहीं भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार 13 जून को देहरादून, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश तो अन्य जिलों में बौछारें वह तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है।
14 जून को भी अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि 15 और 16 को भी मौसम में सुधार नहीं दिखाई देगा। अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है साथ ही लोगों को सावधानीपूर्वक संवेदनशील इलाकों में रहने की सलाह दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं 

