- शिक्षा विभाग का प्रशासनिक पिरामिड शीर्ष स्तर पर असंतुलित होने के चलते प्रदेश सरकार ने उठाया यह कदम, जानिए पूरा मामला।
देहरादून-(नितेश बिष्ट) शिक्षा विभाग के अफसरों को मिल सकता है 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार, इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में अफसरों की कमी को देखते हुए अधिकारियों को उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 तक 50 से ज्यादा शिक्षा अफसरों के रिटायर होने की खबर सामने आई है। साथ ही इस वर्ष 23 अफसर रिटायर हो रहे हैं।
डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार सेवा विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने में जुटी हुई है। साथ ही उनका कहना है कि अधिकारी के पूरे कार्यकाल की समीक्षा के आधार पर ही अफसरों को सेवा विस्तार मिलेगा। बता दे इसी वर्ष शिक्षा निर्देशक आरके कुंवर समेत कई अफसर अपने कार्यकाल को पूरा करके रिटायर हो चुके हैं, जबकि साल 2023 के दिसंबर तक मौजूदा माध्यमिक शिक्षा निर्देशक सीमा जौनसारी समेत अन्य 18 से ज्यादा अफसरों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। साल 2024 और 2025 मे भी 15 अफसर रिटायर हो जाएंगे। फीडिंग केडर में भी उच्च पदों के लिए पात्र अधिकारियों की कमी सामने आ रही है। इसी कमी को देखते हुए डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सेवा विस्तार पर विचार करने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था पर आखिरी फैसला आना अभी बाकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
