103 नर्सिंग अधिकारी और 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर निकली भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 103 नर्सिंग अधिकारियों व 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो दिसंबर से होंगे।
बुधवार को चयन बोर्ड ने खाली पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 31 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिप्लोमाधारक पांच व नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिग्रीधारक के लिए चार पद हैं।
दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें अनारक्षित वर्ग के चार, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति तीन व अन्य पिछड़ा वर्ग नौ पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से 23 दिसंबर तक कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर भर्ती करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे – अस्पतालों में सेवाएं सुदृढ़ होंगी और लोगों को बेहतर – चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 