देहरादून- उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग एएनएम के पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती करेगा, जिसमें 846 पदों को वर्ष वार भरा जाएगा। अब तक इन पदों के लिए 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। और उत्तराखंड सेवा चयन बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया के बाद वर्ष वार मैरिट का डाटा तैयार किया जा रहा है जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की एएनएम की अंतिम चयन सूची मिलने के बाद लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पद की समस्या दूर होगी।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 846 पदों की भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था, बोर्ड ने इस पर आवेदन भी मांगे थे, जिसमें 5000 से अधिक नर्सिंग प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया है। इससे पहले इन पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर भरा जाना निर्धारित किया गया था, लेकिन सरकार ने बाद में वर्ष वार मेरिट के आधार पर चयन करने का फैसला लिया है।
उधर दूसरी तरफ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पदों के लिए लगभग 800 आवेदन मिले हैं। जिनकी स्कूटनी चल रही है तथा आयुर्वेदिक विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 256 पदों के लिए 3500आवेदन आए हैं। इन पदों में 100 पद बैकलॉग के हैं 29 मई को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
